Wednesday, October 21st, 2026

भोपाल -इंदौर में मास्क लगाना फिर हुआ अनिवार्य

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा है कि कोरोना (corona) के संबंध में लगातार सतर्कता जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही विकराल रूप ले सकती है। इसी के साथ सीएम ने इंदौर और भोपाल  में तत्काल मास्ककी अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने ने महाराष्ट्र  से लगे सभी जिलों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक

आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक में सभी जिला कलेक्टरों (collrctor) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप  की बैठक तत्काल आयोजित करें तथा जिला स्तर पर विद्यमान परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानी के संबंध में तत्काल निर्णय लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरात्रि (shivratri) पर्व पर होने वाले मेलों के संबंध में सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है। विशेषकर महाराष्ट्र से लगे जिलों में आयोजित होने वाले मेलों में सहभागिता के संबंध में आरटी पीसीआर के परीक्षण की अनिवार्यता पर भी विचार किया जाना चाहिये। बैठक में इंदौर और भोपाल से राज्य के अन्य भागों में होने वाले आवागमन पर सतर्कता के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ।

24 घंटे में सामने आए 294 केस
मास्क पहनने का निर्देश पुराना ही है पर अधिकारियों की लापरवाही के चलते इसे सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा। राज्य में में बीते 24 घंटे में कोरोना के 294 केस सामने आए हैं। इनमें 61% मरीज तो इंदौर (104 पॉजिटिव) और भोपाल (76 पॉजिटिव) में ही मिले हैं। इसके बाद सरकार ने फिर सख्ती की बात कही है।

महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में आने वालों की जांच होगी
शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरों को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही से कोरोना विकराल हो सकता है। CM ने कहा कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में जो लोग महाराष्ट्र से आ रहे हैं, उनका RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। यहां शिवरात्रि पर होने वाले मेलों को लेकर भी सतर्कता बरती जाएगी।

 

 

#मास्क

Source : Agency

पाठको की राय